बेतिया – गौनाहा:– *प्रशिक्षित प्राप्त छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र*

न्यूजइनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मुख्यालय स्थित कौशल विकास केन्द्र में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चालीस प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र सीओ ने वितरण किए । छात्रों को सम्बोधित करते हुए सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि आज कल कम्प्यूटर हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन गई है । इसलिए हर एक छात्र को कम्प्यूटर की जानकारी अनिवार्य है आज देश डीजिटल दुनिया में कदम रख चुका है ।
केन्द्र के समन्वयक सुबोध चौबे ने बताया कि बिहार कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को प्रशिक्षण दिए जा रहा है । केन्द्र से अभी तक 150 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं व 80 प्रशिक्षण ले रहें हैं । प्रशिक्षण में कम्प्यूटर ज्ञान, संवाद कौशल व व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है । इस अवसर पर प्रशिक्षक मनोज कुमार सहित पूनम कुमारी, शिवानी प्रिया, मीना कुमारी व नीरज कुमार सहित दर्जनों छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे ।