सिवान :जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
हसनपुरा (सिवान) प्रखंड के सहुली पंचायत स्थित पब्लिक हाई स्कूल के प्रांगण में बुधवार को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ साह ने किया जबकि संचालन मंद्रापाली पंचायत के मुखिया अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम ने किया। कार्यक्रम अतिथि विधायक कविता सिंह को स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सिंह ने दहेज प्रथा, शराबबंदी, बाल विवाह, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना व लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के साथ-साथ संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। वही विधायक श्रमती सिंह ने सरकार द्वारा चलाते जा रहे विभिन्न योजनाओं को बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मनोज कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष तकनिकी प्रकोष्ठ, विजय सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,
 संगठन प्रभारी वीरेंद्र शर्मा विधायक प्रतिनिधि, शत्रुघ्न सिंह, नारदजी,  अनिल शर्मा, शिवतार राजभर, गुड्डू सिंह, अरविंद साह, मंगल सिंह, नंदलाल सिंह, बासदेव प्रसाद आदि ने किया। इस मौके पर सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।