बेतिया – गौनाहा:– *चिता से पुलिस ने उठाया शव*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ लोगो के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर था युवक ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मानसिक रूप से एक कमजोर युवक ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली । मामला गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा गांव का है । बेलवा निवासी मोती यादव का पच्चीस वर्षीय पुत्र संदेश यादव ने कल देर शाम गांव से दूर सुनसान जगह पर फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार संथौल सरेह से काम कर लौट रहे किसान व मजदूरों ने कदम्ब के पेड से लटकते एक युवक के शव को देखा । लोगो ने शव देखते ही शोर मचाना शुरू किया आनन फानन में परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले ही थे कि दल बल के साथ पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए बेतिया भेज दिया है ।
सुत्रो के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था बिना बताए घर से निकल कही और कभी भी नीकल जाता था । सदमे को झेल रहे मृतक के पिता बता रहे है कि काफी कोशिश के बाद शादी तय हो गया था । आज ही मृतक के घरवाले लड़की देखने के लिए जाने वाले थे लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था ।
मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है । इधर गाँव मे आत्महत्या को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है ।




Recent Comments