मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ, बीएलओ को मिला प्रशिक्षण
तरैया(सारण):31.08.2018 ।
प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन सभागार कक्ष में बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में अभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें मतदाता सूची के कार्य के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया।बीडीओ ने बताया कि 01सितम्बर संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने वाला है।इसी अभियान के तहत आज सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।आगामी 13 सितम्बर,11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैम्प लगाए जायेंगे।उक्त तिथि को बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे।और नए मतदाताओं का नाम जोड़ेंगे या मतदाताओं की अन्य समस्या का निराकरण करेंगे।उक्त मौके बीएलओ राजेश राय, पवन प्रताप सिंह, परवेज आलम, मैनुदिन अंसारी,अनिल यदाव, अवधकिशोर राय, ओमप्रकाश गुप्ता,शत्रुध्न महतो,धर्मेन्द्र राम,लखिन्द्र सिंह,संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे।




Recent Comments