दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों ,नये लेबर कोड के विरुद्ध तथा देश के 44 श्रम कानूनों में किये जा रहे ब्यापक बदलाव तथा उन्हें 4 श्रेणियों में रखने के विरोध में राष्ट्रब्यापी विरोध दिवस के अवसर पर बेतिया में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र(CITU)के बैनर तले विरोध मार्च निकाला गया ।जो सोवा बाबू चौक पर कारपोरेट को लाभ पहुंचाने के लिये मजदूरों को बांटने वाले देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया ।इस अवसर पर श्रम कानूनों में की जा रही कटौती पर रोक लगाने ।जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने ,178 रुपये प्रतिदिन मिल रहे मजदूरी के बदले 18 हजार रुपये मासिक न्यूनतम मजदूरी देने की मांग कर रहे थे ।
इस अवसर सभा को सीटू जिला अध्यक्ष वी के नरुला ,जिला सचिव शंकर कुमार राव ,नीरज बरनवाल ,प्रकाश वर्मा ,म.हनीफ ने संबोधित किया ।इस अवसर पर प्रभुनाथ गुप्ता ,अशर्फी प्रसाद ,अनवार अली ,झुना मिंया ,डब्लू ,आश महमद ,मस्तकीम साई आदि बड़ी संख्या में लोग शरीक थे ।