बेतिया – गौनाहा:– *पैसे की निकासी नही होने के कारण भड़के ग्राहक किया प्रदर्शन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ मौके पर पहुंची पुलिस ने किया मामले को शांत ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई शखा गौनाहा में ग्राहको का पैसा निकासी नही होने के कारण शुक्रवार को ग्राहको ने बैंक के सामने जमकर हंगामा किया ।
हंगामा कर रहे ग्राहकों में मंगुराहा निवासी उषा देवी, दर्शन ठाकुर सहोदरा निवासी गंगा देवी , हौदाहुमरा निवासी शलेया खातून, ऐसा खातून, अररिया बरवा निवासी जैनूल नेशा वही परसा निवासी नौशाद आलम, छोटू खान, सौयद मियां आदि लोगो ने बताया कि एक हफ्ते से बैंक का चक्कर लगा रहे है । लेकिन अभी तक पैसे का भुगतान नही किया जा रहा है । वही बैंक कर्मीयों के द्वारा डाट फटकार कर भगाया जा रहा है । ये कहा जा रहा कि इस बैंक में वीड्राल से भुगतान नही किया जाऐगा । कभी कहा जा रहा है कि बैंक में कैश नही है । पुरे दिन लाइन में खड़े हो काउंटर पर पहुंचने के बाद बैंक कर्मीयों के द्वारा ग्राहको से बदसलूकी की जा रही है और कहा जा रहा है कि आप अपना पैसा ग्राहक सेवा केन्द्र से जाकर निकाले बेवजह इस काउंटर पर भीड न लगाये । जबकी पुरे प्रखंड के लगभग सभी ग्राहक सेवा केन्द्रो की हालत इतनी दयनीय है कि आज अंगुठे का निशान लेते है और पैसा एक हफ्ते के बाद किस्त में कर के देते है । और वही अंगुठा लगाने के बाद खाता से कितने रूपये कि नीकासी हुआ इसका कोई डिटेल्स नही मिल पाता है और बाद में पता चलता है कि दस हजार के लिए हम अंगुठा लगाये और खाते से पच्चीस हजार हो गये गायब । इन तमाम प्रस्थितीयो में जरूरतमंद ग्राहको की परेसानी काफी ज्यादा बढ गई है । जिसको लेकर आक्रोशित हुऐ ग्राहक ने पुरे दिन बैंक परिसर में हंगामा मचाते रहे ।
सुचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे गौनाहा थाना के एसआई राकेश कुमार यादव ने हंगामा कर रहे लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया ।
इस संबंध में पुछे जाने पर शाखा प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि आजकल बैंको में पैसे की क्राइसिस चल रही है । यहां क्या मुजफ्फरपुर तक बैंको में कैश के अभाव में ग्राहको को लेनदेन में परेसानी हो रही है ।