बेतिया – गौनाहा:– *आईसीडीएस में पर्यवेक्षिकाओं ने किया योगदान*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय में मंगलवार को छः महिला पर्यवेक्षिकाओं में तीन ने अपना योगदान किया । सीडीपीओ कुमारी राखी ने बताया कि उनका योगदान स्वीकृत कर लिया गया है । सीडीपीओ का कहना था महिला पर्यवेक्षिका सविता कुमारी लौरिया से सुनीता कुमारी बगहा-1 तथा रेणु कुमारी मझौलिया से गौनाहा आईसीडीएस कार्यालय में योगदान किया है । जबकि अनामिका कुमारी का नरकटियागंज से तथा अनिता कुमारी व प्रतिमा कुमारी सिकटा से स्थांतरित होकर गौनाहा आई है । कुमारी राखी ने बताया कि जल्द ही उक्त महिला पर्यवेक्षकों के बीच सेक्टर का बंटवारा कर दिया जाएगा । इधर हेड क्लर्क शशि भूषण सहाय का कहना है कि गौनाहा में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका चंदा कुमारी व श्वेता कुमारी का मैनाटांड तथा किरण पाल व मोनिका मुन्नी का स्थांतरण रामनगर में हुआ है । गौनाहा से अन्यत्र स्थान्तरित महिला पर्यवेक्षिका के विषय में उनका कहना था कि उक्त सभी पर्यवेक्षिकाओं का कार्य कलाप काफी सराहनीय रहा है । भविष्य में निष्ठापूर्वक कर्तव्य वाहन कार्य हेतु परामर्श देते हुए उन्हें विरमित किया गया ।