सिवान :लंबे समय से जमे अफसरों के हटाकर हो चुनाव : विक्रम कुंवर
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिवान : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने सिवान सेंट्रल को-अॉपरेटिव बैंक का चुनाव कराने के पहले यहां लंबे समय से तैनात अफसरों को हटाने की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपा है। कहा है कि बैंक के चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए सेवा विस्तार का भी प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। जबकि सेवा विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री के अलावा किसी के पास नहीं है। पूर्व अध्यक्ष के इशारे पर ही सेवा निवृत्त प्रशासी पदाधिकारी को 2015 से दिसंबर 2017 तक का सेवा विस्तार दिया गया है। इसी पद पर उनको रखा भी गया है। वे वेतन भी पास करते हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार के लाभ ले रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष द्वारा रखे गए सभी कर्मियों की जांच कराई जाए तथा लंबे समय से तैनात अफसरों एवं कर्मियों को हटाने के बाद ही चुनाव कराया जाए।




Recent Comments