बेतिया – गौनाहा:– *वाहन जांच तीन ट्रक समेत दो मोटरसाइकिल जप्त*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ जप्त हुऐ ट्रक पर लाद कर लाया गया था राशन
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना द्वारा बुधवार को संध्या पिपरिया चौक, गौनाहा बाजार व रुपवलिया में वाहन जांच अभियान चलाया गया ।
वाहन जांच अभियान मे कुल पांच वाहन जप्त किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि जांच अभियान में तीन ट्रक गौनाहा बाजार से वही पिपरिया चौक से दो बाइक जरूरी कागजात के अभाव में पकड़ कर थाना पर लाई गई है । जब्त ट्रक नं. – BHE-1617, WB41C-6052,व BR06G-9441 है ।
वही झा ने आगे बताया कि उक्त ट्रक चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं है । इस सम्बन्ध में जिला परिवहन पदाधिकारी को अभियोजना प्रपत्र बनाकर भेज दिया गया है । वही जब्त बाइक को ग्यारह ग्यारह सौ रुपये फाईन लगाकर छोड़ दीया गया है ।
ट्रक चालकों का कहना है कि हमलोग ट्रक में राशन लादकर गौनाहा गोदाम में उतारकर लौट रहे थे तभी गाड़ी पकड़ कागज के अभाव में थाना पर लाई गई ।




Recent Comments