बेतिया – गौनाहा:– *इंदरा अवास में उगाही के आरोप में वार्ड सदस्य पति गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* इंदरा अवास मद में वार्ड सदस्य पति के द्वारा उगाही करना पड़ा महंगा विडियो के प्रथमिकी के अधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
गौनाहा थाना में दर्ज काण्ड संख्या 128/17 दिनांक 1 दिसंबर 2017 के आलोक में वार्ड सदस्य पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
विदित हो कि प्रखंड विकास पदाधीकारी निलम कुमारी के द्वारा इंदरा अवास में लाभूक से अवैध तरीके से उगाही करने का मामला हरकटवा निवासी वार्ड सदस्य पति पर स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया था ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि दर्ज प्रथमिकी के अधार पर हरकटवा से इंदरा अवास मद में अवैध उगाही के आरोप का मुख्य अभियुक्त टुनटुन नाथ को उसी के घर से पकडकर जेल भेज दिया गया है ।