विक्षिप्त महिला का शव पोखरे से बरामद


बनियापुर (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के भीठी बाजार गाव के एक 25 वर्षीय महिला का शव पोखरे में तैरते देख सनसनी छा गयी जिसकी सुचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पानी से निकाला गया।जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया
घटना के संबंध में बताया गया है कि भीठी बाजार निवासी असेसर सिंह की 25 वर्षीय पुत्री जो परित्यक्ता थी जिस कारण विक्षिप्त बताई गयी है।जो घर से थोड़ी दुरी पर बंगाली भिठी पोखरा में डूब गयी थी जिसके बाद ग्रामीणों के सुचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे ने लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौप दी।मामले में समाचार प्रेषण तक अभी प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।