सारण :चोरों ने उड़ायी घर से दो साईकिल,नहीं थम रहा चोरी की घटना
⏩पूलिस की कार्यशैली पर लग रहा प्रश्न चिन्ह
—-
देवेंद्र कु सिंह कि रिपोर्ट
—–
रसूलपुर /एकमा –
स्थानीय थाना क्षेत्र के बिभीन्न गाँवों में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते हीं जा रहे हैं ।कहीं न कहीं आए दिन चोरी की घटनाओं से आम लोगों को रूबरू होना हीं पड़ता है।बीती रात्रि चोरों ने माधोपुर गाँव के पश्चिम टोला स्थित धीरज कुमार के घर दो साईकिल की चोरी कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी।बिगत तीन महीनों में चोरों ने रसूलपुर बाजार से दिन दहाडें तीन मोटरसाईकिल की चोरी कर ली थी।वहीं कुछ हीं माह पूर्व रसूलपुर निवासी अनन्त प्रसाद के घर से तकरीबन दस लाख रूपये के ज्वेलरी की चोरी कर ली थी।एक पखवाड़े पूर्व हीं रसूलपुर के लाकठ छपरा गाँव में चोरों ने एक ही रात प्रहलाद सिंह तथा शिवजी दुबे के घर से कीमती बस्त्र ,नकद व जवेलरी समेत लगमग पाँच लाख रूपये की सम्पत्ति की चोरी कर ली थी।वहीं सुत्रों की माने तो क्षेत्र के बिभीन्न गाँवो से एक दर्जन से अधिक बाईक की चोरी चोरों ने महज छः माह के भीतर की है।परन्तु अबतक एक भी चोर पूलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।जिससे पूलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है ।




Recent Comments