Θ बेतिया- बगहा :– समान काम समान वेतन के लिए शिक्षक 17 अगस्त को जिला स्तर पर करेंगे धरना प्रदर्शन, बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पश्चिम चम्पारण की बैठक हुई संपन्न

बेतिया पo चम्पारण
रविवार 11 अगस्त 2019

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित माँग समान काम समान वेतन को लेकर जहाँ राज्य के सभी शिक्षक संघ एक मंच पर आकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष कर रहें हैं वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का समर्थन मिलने तथा सदन में इनके आन्दोलन की चर्चा होने से एक तरफ सरकार के लिए परेशानी का सबब है तो वहीं शिक्षकों के हौसले बुलंद है। शिक्षक नेताओं की माने तो शिक्षक अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।

अपनी माँग के समर्थन में शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दिए हैं। वहीं 11 अगस्त रविवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, पश्चिम चम्पारण की एक बैठक संघ भवन बेतिया में संपन्न हुई जिसमें जिले में कार्यरत सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गौतम प्रसाद राव ने तथा संचालन विपिन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति देते हुए एक स्वर में कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए शिक्षक कमर कस लें एवं समान काम समान वेतन की निर्णायक लड़ाई में तन मन धन से भाग लें एवं एकजुटता के साथ संघर्ष करें। सफलता मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस संदर्भ में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पश्चिम चम्पारण के सदस्य सह TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने समिति के हवाले से बताया कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई के आह्वान पर शिक्षक आगामी 17 अगस्त को जिला स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन पटना के गाँधी मैदान स्थित सत्य एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता मo गाँधी की प्रतिमा के नीचे के बैठ कर मुँह पर काली पट्टी बाँध अपनी वेदना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुँचाने का काम करेंगे एवं माँग पुरी करने का अनुरोध करेंगे।

उक्त कार्यक्रमों की सफलता एवं सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक में जिला स्तरीय 9 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जिसमें संजय पटेल, राजेश कुमार राय, नर्वोदय ठाकुर, राजीव रंजन प्रभाकर, कुणाल सिंह राणा, वीरेंद्र कुo पासवान, नन्दन कुमार, राहुल राज, सुनिल कुमार पांडेय शामिल हैं।

बैठक में नागेंद्र नाथ शर्मा, चंचल अविनाश, प्रशांत प्रियदर्शी, शेख निजामुद्दीन, श्यामाकांत गिरी, मनोज श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, मनोज यादव, अमन मिश्र, रामेश गुप्ता, पन्नालाल यादव, महंथ राम, रमाशंकर गिरी, मुकेश गुप्ता, विजय किशोर, अजय राव, जितेंद्र पटेल, मनोज कुमार, प्रभाकर मणि यादव, मोo अहमद , वीरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष कुमार शर्मा, रवींद्र कुमार सिंह आदि शिक्षक नेता शामिल रहे॥