*बेतिया के पखनहा गांव चारा लाने गयी लड़कियाँ नदी मे डूबी*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा- सीवान*
♨बैरिया(बेतिया):- बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा पंचायत के पोखरिया गांव के समीप बूढी गंडक नदी मे मंगलवार को तीन लड़की की डूबने की घटना प्रकाश मे आया है । स्थानीय ग्रामीणो द्वारा बताया गया है कि प्रेमलता कुमारी पिता नन्दलाल प्रसाद, अंतिमा कुमारी पिता टिमल प्रसाद दोनो पखनाहा डूमरिया निवासी तथा लौकरीया निवासी छोटेलाल प्रसाद की पुत्री मनीषा कुमारी मवेशियो के चारा लाने के लिए नदी उस पार गई हुई थी । मवेशियो के चारा लेकर आने के क्रम मे नदी मे नाव पलटी मार दी, जिससे तीनो लड़कियाँ डूब गई । नाविक तथा नाव पर तैराक सवार लोगो की मदद से डूबी हुई लड़कीयो का लाश मिली है ।।
👉पश्चिमी चंपारण से शक़ील अहमद की रिपोर्ट.




Recent Comments