*सीवान के पकङी गांव में पसुली से मार एक को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज*
♨सीवान के  एमएचनगर थानाक्षेत्र के पकड़ी गांव में सचिन मांझी के साथ गांव के कुछ लोगों ने 
गाली-गलौज किया व  पसुली से मार कर घायल कर दिया. सचिन को बचाने के लिए आए परिजनों से भी मारपीट करने की सूचना है.उक्त मामले को लेकर सचिन मांझी के बयान पर एमएचनगर थाना में पकङी गांव के ही 
राजकुमार मांझी के पुत्र नंदू माँझी व बहादुर माँझी तथा ननु माँझी के पुत्र लखु माँझी व कुश माँझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.  इस बाबत थानाप्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सचिन के फर्द ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर जाँच की जा रही है.
*✍श्रीनारद संवाद सेवा- सीवान*