
नालंदा के समाजसेवी दीपक कुमार पटना में हुये सम्मानित
सदभावना मंच (भारत) के संस्थापक है दीपक कुमार ।
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
सदभावना मंच (भारत) के संस्थापक तथा युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार को पटना के कालिदास रंगालय में दीदीजी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। दीदीजी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में पुरे देश के प्रतिभावान लोगो को सम्मानित किया गया। वही मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से सम्मानित डॉ. नम्रता आनंद ने समाजसेवी दीपक कुमार के कार्यों की सराहना की ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।अनेकों गणमान्य विभूति मौजूद रहे।
दीपक कुमार नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित सदभावना नगर के रहने वाले है।
वे अल्पायु से ही (20 वर्ष ) समाजसेवा में रुचि लेने लगे। वे सदभावना मंच ( भारत) के संस्थापक है और जाति ,धर्म एवं मजहब के नाम पर भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे है। राष्ट्रीय एकता ,शांति और सद्भावना के क्षेत्र में पूरे देश स्तर पर कार्य कर रहे है ।साथ ही
समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों को संगठित कर उनके बीच जागरूकता अभियान चला रहे है ।बचपन से ही काफी तेज – तर्रार दीपक ने आजीवन सरकारी नौकरी नहीं करने का शपथ के साथ आजीवन समाजसेवा करने का संकल्प लिया। खाओ , पियो और मौज करो के सोच से अलग हटकर उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन को अपनाया। सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी दीपक के इस कठिन रास्ते में कई मुश्किलें आई पर अदम्य साहस और उत्साह का परिचय देते हुये पूरे देश में सामाजिक कार्यों के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई। विदित हो कि
सामाजिक कार्य के क्षेत्र में दीपक 2017में अंतरराष्ट्रीय गांधीवादी डॉ. एस. एन सुब्बाराव ,2019में प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान , नालंदा जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह के अलावे अनेकों गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है।
राजधानी पटना में सम्मान मिलने पर समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ,बिहारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजय भाई ,युवा कवि कुमार राकेश ऋतुराज ,प्रसिद्ध लोकगायक भैया अजीत ,साहित्यिक मंडली शंखनाद के अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत सिंह , सचिव राकेश बिहारी शर्मा सहित जिले के लोगो एवम् देशवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुये शुभकामनाएं दीं है ।मौके पर नीम पीपल तुलसी अभियान के डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।




Recent Comments