दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दुष्कर्म की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंहपुर की बताई जाती है. उक्त महिला के साथ 24 अप्रैल को यह घटना हुई थी जिसके बाद महिला ने एसपी के जनता दरबार में एक आवेदन देकर इस बाबत कार्यवाही की मांग की थी. एसपी जयंत कांत ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मैनाटांड़ थानाध्यक्ष को कांड दर्ज कर कार्यवाही करने की कही थी .कांड को जल्द सुलझा लेने के लिए नरकटियागंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद पासवान को गिरफ्तार कर लिया. जब विनोद पासवान से पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर ली उक्त आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.




Recent Comments