मढ़ौरा । 
थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी स्थित एक शादी समारोह से चोरों ने एक बोलेरो चोरी कर ली । मामले में गाड़ी मालिक इनई रिविलगंज निवासी सत्येन्द्र मोहन तिवारी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी मेङम कहा है कि वह अपनी बोलेरो लेकर शिल्हौड़ी के सरोज राय के यहा बुधवार की रात आठ बजे के करीब आया था ‌। घर के पास जहा अन्य गाड़ी लगी थी वही वह अपनी भी गाड़ी लगाकर शादी समारोह में चला गया था । करीब ग्यारह बजे के करीब जब वह अपनी गाड़ी के पास आया तो उसकी गाड़ी वहा नही थी । हल्ला करने पर गाड़ी की बहुत खोजबीन की गयी लेकिन कही पता नही चला । पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है ।