समस्तीपुर:एसएफआई विभूतिपुर अंचल कमेटी का 9वाँ अंचल सम्मेलन सम्पन्न

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) विभूतिपुर अंचल कमेटी का 9वाँ अंचल सम्मेलन डीबीकेएन कॉलेज नरहन में संपन्न हुई । सम्मेलन का संचालन डीबीकेएन कॉलेज के छात्र नेत्री शिवम कुमारी ने किया।एसएफआई के जिला मंत्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा की उदारवादी नीति बेरोजगारी के सिवा और कुछ नहीं देने वाली हैं। बिहार सरकार प्राथमिक शिक्षा को पूरी तरह से खत्म करने में लगी हुई है।एसएफआई एक प्रगतिशील छात्र संगठन होने के नाते इस पर संघर्ष जारी रखेगी। सम्मेलन में 6 हाई स्कूल से कुल 120 प्रतिनिधि ने भाग लिया। बाद में 21 सदस्य का अंचल कमेटी का निर्माण भी किया गया।सम्मेलन का समापन में संबोधन मंजेश कुमार ने दिया।और कहा कि नया अंचल कमेटी पर छात्र हित में संघर्ष करने का बहुत बड़ा जवाबदेही है।