बेतिया :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया दर्जनों पौधरोपण

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 05-06-2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रांगण में दो दर्जन पौधरोपण किया। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य श्री धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ एक वर्ष में लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा की संकल्प लेने की आवश्यकता है |

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में वनों को काफी महत्व दिया जाता था| अग्नि पुराण में कहा गया है की एक वृक्ष 10 पुत्र समान है किंतु दुर्भाग्यवश जनसंख्या वृद्धि के कारण वनों की कटाई अंधाधुन की जा रही है।इससे आर्थिक क्षति के साथ साथ पर्यावरण की छाती भी हो रही है।मौके पर परिषद के नगर मंत्री सुजीत कुमार एवं सहमंत्री राहुल पांडे ने कहा पर्यावरण असंतुलन से जहां एक ओर वैश्विक तापवृद्धि,ओजोन परत क्षरण तथा अम्ल वर्षा जैसे समस्याएं पैदा हुई है वहीं दूसरी ओर सुखा, बाढ़ ,भूमि उर्वराशक्ति में हरास, भूस्खलन ,भू क्षरण,रेगिस्तानीकरण तथा जल संकट जैसी समस्याएं पैदा हुई है। वही विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष रणधीर यादव ने कहा कि आज आर्थिक विकास की गतिविधियों को तीव्र कर अर्थव्यवस्था के चौमुखी विकास के लिए प्रत्येक सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिए सिर्फ विकास का दर देखा जा रहा है किन्तु विकाश दर की प्रतिकिन परिस्थितियोँ में की जा रही है, उसे अनदेखा किया जा रहा है। समग्र आर्थिक विकाश हेतु पर्यावरण को भी ध्यान मे रखना होगा| मौके पर पूर्व कार्यकर्ता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रीय सचिव डा०अशोक कुमार पाण्डेय राम लखन सिंह यादव कालेज के प्राचार्य डा०रामनरेश कुमार, रवि पटेल ,चंदन सिंह, रविरंजन सिंह,हरिशंकर चौधरी,सौरभ श्रीवास्तव,किशन पाण्डेय,आनद कुमार,शिवम् कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे॥




Recent Comments