जहाजपुर:तहसील की सभी आंगनबाड़ी कर्मी उतरी हड़ताल पर
कलेक्ट्रेट पर चलेगा पांच दिवसीय धरना
जहाजपुर 6 जून। स्थायीकरण,मानदेय बढ़ाने,ग्रेच्युटी की मांग को लेकर तहसील की सभी आंगनबाड़ी कर्मी केन्द्र को बंद कर कल जिला मुख्यालय पर धरना दिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष अफ़साना बेगम के नेतृत्व मे आंगनबाड़ी कर्मी भीलवाड़ा पंहुचकर संघ द्वारा चले रहे पांच दिवसीय धरने मे भाग लिया। जिसमे जहाजपुर तहसील से तीन बसें भरकर गयी आंगनबाड़ी कर्मी। जो कलेक्ट्री के सामने चिलचिलाती धुप मे धरने पर बैठी रही। यह धरना पांच दिनो तक चलेगा। तब तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चोधरी के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों मे गोपाल चोधरी, अफसाना बेगम, हिरालाल ओझा, तारा चाष्टा थे।




Recent Comments