नौतन:- नाच मे नृत्य करने वाले युवक से सामूहिक यौनाचार , एफआईआर

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट:- बैरिया प्रखंड के बगही पुलवा टोला मे आयी एक बारात मे नृत्य करने वाले एक युवक के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है ।घटना रविवार की देर रात्रि की है ।थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले मे उसी गांव के विनोद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है ।इस घटना मे दर्जन भर युवक शामिल है । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।गिरफ्तार युवक विनोद ने बताया कि उसके साथ उसी गांव का मुकेश साह ,रवि चौधरी ,सोनेलाल चौधरी आदि शामिल है ।पुलिस का कहना है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा मझार निवासी कंचन राम के पुत्र की शादी बैरिया के बगही पुलवा टोला निवासी विजय राम की पुत्री से होने के लिए बारात आयी थी ।जिसमे वासुदेव राम का नाच पार्टी का कार्यक्रम हो रहा था ।जिसमे सहोदरा थाना क्षेत्र के बलाबल गांव का युवक अवध किशोर( 25) नृत्य करने पहुँचा था ।करीबन आँधी रात के बाद नाच मे नृत्य करने के बाद युवक अवध किशोर शौच करने बगल के पोखरे की तरफ गया था ।उसी क्रम मे दर्जन भर युवक उस नृत्य करने वाले युवक को घेर लिया ।फिर सभी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया ।बाद मे किसी तरह युवक लौटा ।लौटते ही वह बेहोश हो गया ।बाद मे उसने आप बीती कहा तो लडकी के पिता विजय राम ने विनोद के परिजनों  को इसकी सूचना दी ।जिसपर वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गये ।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी ।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवक को मेडिकल जांच मे भेजा गया है ।वही अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले दर्जन भर युवकों की पहचान कर एफआईआर की जा रही है ।इस मामले को लेकर गांव मे तनाव कि स्थित बनी  हुई  है ।