बेतिया(प.च.):– नरकटियागंज रोटरी क्लब ने मनाया 69 वां गणतंत्र दिवस
न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज आज दिनांक 26 जनवरी को रोटरी क्लब ने 69 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद के निवास पर मनाया।

झंडोत्तोलन क्लब के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने किया, इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा दलित बस्ती अम्बेडकर नगर के महिला पुरूष को कम्बल वितरण किया गया।

सचिव विवेक कुमार ने बताया कि क्लब द्वारा बिनवालिया पंचायत के दलित बस्ती अम्बेडकर नगर को गोद लिया गया है, जिससे समय समय पर क्लब द्वारा उसके उत्थान के लिये कोई न कोई कार्यक्रम किया जाता है ।

निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इस नगर को खुले शौच से मुक्त टोला कर दिया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रो. एन डी ओझा , उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, डॉ बी के चौहान, डॉ ए के सिंह, अवध किशोर सिन्हा,डॉ दीपक गुप्ता ,डॉ नसीम अख्तर ,सुनील कुमार शौख लाल ,के के पाठक ,चंदन कुमार ,बैद्यनाथ प्रसाद ,छोटेलाल प्रसाद ,की भागीदारी रही ।वही इस कड़ाके के ठंड में रोटरी क्लब द्वारा कम्बल प्राप्त कर अम्बेडकर नगर की तारा देवी ,पाना देवी ,दिव्यांग मुनिया मुसमात ,कोदई मुखिया ,चंद्रिका चमार ने बताया किया कि इन सब के भगवान बनाइले रखस ताकि हमनी के उद्धार होत रहे।