नवादा – दो बसों में लाई जा रही थी भारी मात्रा में विदेशी शराब , ड्राइवर खलासी समेत दो तस्कर गिरफ़्तार

रिपोर्ट – सन्नी भगत/

नवादा – बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बाद भी कारोबारी बाज नही आ रहें है आए दिन पुलिस के हत्थे चढ़ते नज़र आ रहे है ताजा मामला नवादा का है जंहा रजौली समेकित जाँच चौकी पर वाहन जाँच के क्रम में झारखंड के कोडरमा की ओर से आ रही शिवगंगा बस व इतिआना बस से उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बसों के गहन जांच के क्रम में विदेशी शराब की बोतलें ओर केन बियर बरामद किया है ।

वहीं मौक़े से बस के ड्राइवर व कंडक्टर सहित दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है ।

जिसमें एक बस शिवगंगा है जिसमें संजय कुमार पिता ओमप्रकाश ग्राम पंडितपुर राजगीर नालंदा का रहने वाला है ।वही दूसरा बस इतिआना जिसमें मुकेश मिश्रा ग्राम मघन थाना मघन नॉर्थ कोलकाता का रहने वाला है। जिसमें 144 पीस किंगफिशर बीयर बरामद की गई