मढौरा । प्रखंड के सिसवां से कालाबाजारी के लिये ले जाते गेंहू चावल लदे एक छोटे पिकअप को ग्रामिणों की सूचना पर गौरा ओपी ने पहुंच कर जब्त कर लिया । संदेह होने पर गौरा ओपी की पुलिस पिकअप सहीत खाध्यान्न को थाना ले गयी । इधर माल पकड़े जाने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया । मामला रविवार की रात की बतायी गयी है । गौरा ओपी इंचार्ज ने इसकी जानकारी मढ़ौरा एसडीओ को देकर मामले की जांच का आग्रह किया था। सोमवार की सुबह मढ़ौरा एमओ विकास रंजन ने सिसवां पहुंच कर ने एक डीलर के स्टाक की जांच की। एमओ ने बताया कि जांच में डीलर का स्टॉक सही पाया गया था। इस मामले गौरा ओपी इंचार्ज रामचंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामिणों से मिली सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खाधान्न लदे वाहन को जब्त कर लिया था । जांच के बाद बताया गया कि खाधान्न छोटे व्यापारियों का है जो गांव गांव घूमकर खाधान्न खरीदते है । जांच में एमओ के तरफ से जविप्र के खाधान्न की पुष्टी नही की गयी न किसी तरह का शिकायत दर्ज कराया गया है । ऐसी स्थिति में खाधान्न लदे वाहन को छोड़ दिया गया है ।
–/–