बैकुंठपुर। प्रखंड के परसौनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक की सेविका सीमा देवी ने मानदेय भुगतान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। आवेदन में सेविका ने कहा है कि वर्ष 2017 से उसका मानदेय भुगतान लंबित है। सीडीपीओ ऑफिस में मानदेय भुगतान के लिए बैंक अकाउंट नंबर दिया गया था। लेकिन किसी त्रुटि बस उसकी राशि दूसरे के खाते में स्थानांतरित हो रही है। सेविका ने पूरे मामले की जांच कराकर भुगतान की गुहार लगाई है।