जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

परसा(सारण): केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।जिसमे प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बाजीतपुर में प्रधानाध्यापक कन्हैया शुक्ला के नेतृत्व में विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्रा तथा शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर से रैली निकली गई।जो विद्यालय के पोषक क्षेत्रो में भ्रमण कर स्वक्षता के प्रति तख्ती पर लिखी अश्लोगन तथा भिभिन्न प्रकार के नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।वही रैली में शामिल छात्र तथा शिक्षको को प्रधानाध्यपक द्वारा स्वक्षता के प्रति शपथ दिलाया गया।वही कन्या प्राथमिक विद्यालय सगुनी में प्रधानाध्यपक अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में रैली निकली गई।और पोषक क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया गया।रैली में ओम प्रकाश कुमार प्रभात कुमार सिंह दीपक कुमार सिंह अशोक सिंह राजेश माँझी अनिल भगत मिथलेश कुमार सिंह वीणा कुमारी ललन कुमार सिंह आदि समेत सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।