सारण :अन्नू हत्याकांड नि:शुल्क लड़ेगी आप की लीगल सेल
#आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दिया आश्वासन,कहा-फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने को अपील करेंगे

मशरक(सारण)
आम आदमी पार्टी लीगल सेल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता अन्नू हत्याकांड का मुकदमा फ्री मे लड़ेगे।श्री सिंह ने उक्त घोषणा मशरक थाना क्षेत्र के खैरनपुर निवासी मृतका अन्नू के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात के दौरान की।श्री सिंह के साथ आप की पूरी जिला टीम अन्नू के परिजनों से रविवार को मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।आप नेताओं ने संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों को ढ़ाढ़स बंढ़ाते हुए कहा कि उक्त केश को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की अपील की जाएगी।जिससे दोषियों को शीघ्र और अधिकतम सजा मिल सके।इसके पूर्व आप नेताओं ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया।तत्पश्चात मशरक आकर मृतका अन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया।कैंडिल मार्च मशरक के काका सेवा सदन से चलकर मलमलिया मोड़ पर समाप्त हुआ।जहां आप के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंदीर में मोमबत्ती जलाकर मृतात्मा की याद में दो मिनट का मौन रखा।कैंडिल मार्च में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी,प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना,सचिव रणजीत सिंह,अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, काका,तरैया बिधानसभा के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, आशुतोष सिंह सिग्रीवाल, बीरेन्द्र महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय युवक उपस्थित थे।




Recent Comments