कबड्डी टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में मुकाबला रहा रोमांचक, नयागांव ने मसौढ़ी को 61-59 से हराया✍️अजित कुमार सोनू/दिघवारा(सारण) : प्रखण्ड क्षेत्र के रामदासचक गांव में पुरानी दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में बुधवार को कब्बडी टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन हुआ।टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन बरुआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टूर्नामेंट का पहला लीग मैच मसौढ़ी(पटना) और नयागांव टीम के बीच खेला गया।काफी रोमांचक मुकाबले में मैच के आखिरी चंद सेकेंड में नयागांव की टीम ने मसौढ़ी टीम को 61-59 के मुकाबले 3 अंक से हरा दिया।

आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही है।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।प्रतियोगिता के आयोजन में मुकेश कुमार,अंकित कुमार,प्रवीण कुमार,अभिषेक कुमार के साथ पूजा समिति के सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।समाचार प्रेषण तक प्रतियोगिता का दूसरा मैच सोनपुर और नाराव के बीच खेला जा रहा था।




Recent Comments