बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मार कर दी हत्या

छपरा : सारण जिले के भेल्दी के खरीदाहां में एक बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आक्रोशित लोगों ने भेल्दी थाना के पास शव को एनएच-722 पर शव को रख रोड जाम कर दिया है बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बसौता गांव निवासी राजदेव सिंह का पुत्र चन्द्रशेखर सिंह(21वर्षीय) अपनी भाभी को लेकर बाइक से जा रहा था कि एनएच-722 पर बेखौफ आराधियों ने ख़रीदहा के पास गोली मार हत्या कर दी ।

खबर मिलते ही सैकड़ो की संख्या में जुट लोगों ने भेल्दी थाने का घेराव किया। वही शव को रोड पर रख आक्रोशितों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति यथावत बतायी गई है।




Recent Comments