लियो क्लब के बैनर तले सानिया ने जरूरतमंद को किया रक्तदान

छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगातार रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से प्रेरित होकर सानिया ने आगे आकर मरीज को लियो क्लब के बैनर तले रक्तदान किया ।
उक्त मौके पर मौजुद अध्यक्ष लियो अमरनाथ एवं सचिव आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्रतिमाह एवं जब किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है लियो क्लब तत्पर रहता है लियो सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है परंतु यह बहुत हीं खुशी की बात है कि लियो क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों से प्रेरित हो कर अन्य युवा भी स्वंय रक्तदान करने हेतू आगे आ रहें हैं जो कि समाजहित हेतू एक बहुत हीं बेहतर संदेश है । रक्तदान करने से शरीर मे किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि इसके अनेक फायदे हैं, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रति तीन या चार माह पर अवश्य रक्तदान करना चाहिये ।
उन्होनें यह भी जानकारी दी कि लियो क्लब के सदस्यों ने पिछ्ले कई महिनों में कई जरूरतमंद मरीजों को लगभग 80 युनिट से ऊपर रक्तदान कर चुके हैं ।

इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के ऊर्जावान अध्यक्ष अमरनाथ, सचिव लियो आलोक कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष लियो संदीप कुमार गुप्ता,लियो पिंटू गुप्ता,नीलम के साथ छपरा ब्लड बैंक से धर्मवीर जी मौजुद थें ।