बच्चा चोर कह लोगों ने महिला को बनाया बंधक, आरोपित महिला को महिला पुलिस ने रखा संरक्षण में
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : एमएचनगर थाने के हरपालपुर से बच्चा चोर महिला महिला पुलिस के संरक्षण में है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि
महिला को इलाज करवा कर इसी थाने में महिला पुलिस के संरक्षण में रखा गया है,उसके विक्षिप्त होने की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। ज्ञात हो कि हरपालपुर प्राथमिक विद्यालय समीप सैकड़ो लोगों ने महिला द्वारा बच्चा चोरी के मामले में बंधक बनाया था, इसमे एमएचनगर, आंदर थाना व इंस्पेक्टर ने दल बल के साथ पहुंच कर काफी मशक्कत से महिला को उग्र भीड़ से छुड़ा कर थाना लाया गया।
——




Recent Comments