
पानापुर(सारण)। प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर में नव निर्मित विद्यालय भवन का शिलान्यास शुक्रवार को हुआ ।लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बननेवाले तीन मंज़िले भवन का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के सौजन्य से बननेवाले इस भवन के लिए मैंने विधानसभा के अंदर लंबी लड़ाई लड़ी है ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओ के निर्माण के लिए मैं सतत प्रयत्नशील रहा हूं।ताकि गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित न रह सकें ।इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ,विजय यादव ,विधायक के निजी सचिव अशोक यादव ,विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाशंकर प्रसाद ,पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह ,साबिर अली ,हेमनारायण सिंह ,राजशेखर तिवारी ,नागेंद्र सिंह ,बलिराम तिवारी ,संजय सिंह ,मनोज कुमार वर्णवाल ,शशिभूषण प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments