
मढ़ौरा(सारण)। खरीफ फसल की बुवाई को लेकर मढ़ौरा प्रखण्ड कृषि कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना था।
कृषि अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अरहर, ज्वार, संकर मक्का, मड़ुआ और संकर धान के बीजों के वितरण के लिए ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए इस बार मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए ज्वार, संकर मक्का और मड़ुआ के बीज सरकार द्वारा अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।बैठक में कृषि समन्वयक और प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सहित रजनीकान्त सिंह, विनय कुमार, रामविशाल यादव और परमेश्वर श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार, ने भाग लिया। साथ ही राजीव कुमार, कन्हैया कुमार, सुनील कुमार सिंह, संतोष पंडित, संतोष प्रसाद, मुहर्रम अली एवं ओम प्रकाश साह सहित क्षेत्र के कई किसान सलाहकार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कृषि कर्मियों से किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है ताकि वे समय पर बीजों का लाभ उठा सकें।




Recent Comments