अज्ञात महिला का अधजला शव मिला

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
सरायरंजन (समस्तीपुर)।
सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगा टॉकीज के पीछे अज्ञात महिला का अधजला शव मिला। बताया जाता है की वहा के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा दिया। वहाँ से बरामद समान में पांच लीटर का मिट्टी तेल का गैलन, उसमें लगभग एक लीटर मिटी का तेल भी था, और एक जोड़ी चप्पल बिखरा हुआ वहा से मिला।मौके वारदात पर मृतक के हाथ मे लहठी व चुरी, हाथ मे अंगूठी, पैर मे पायल और पैर के अंगुली मे बिछिया पहनी हुई है। सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया महिला की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक अधजली महिला की पहचान नहीं हुआ है।




Recent Comments