सारण : मानवधिकार के प्रति लोगो को जागरूकता के लिये  चित्र प्रदर्शनी 8 दिसम्बर को जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में होगी आयोजित 

छपरा 
 सामाजिक,गैरराजनैतिक  संस्था के रुप मे अपनी पहचान बना चुकी सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड ” की  बैठक आयोजित की गई ।बैठक को सम्बोधित करते हुए  संस्था की अर्चना  किशोर  ने  कहा की सामाज का  विकास  महिलाओं के विकास  के बिना असम्भव है । महिलाओं को सशक्त बनाने  की हमारी यह छोटी सी कोशिश है । संस्था पहले एक कस्बे तक सीमित थी इस वर्ष से संस्था का विस्तार किया गया है । संस्था महिलाओ के अधिकारों के प्रति सामाज मे जागरूकता हेतु प्रयासरत रहेगी ।संस्था  का उदेश्य गैरराजनैतिक है ।
 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सप्ताह के अवसर पर दिनांक 8दिसम्बर 2017 को “चित्र प्रदर्शनी “के  माध्यम से मानवधिकारों को संरक्षित करने का प्रयास किया जायगा । चित्र प्रदर्शनी मे मानवाधिकार के प्रति लोगो को जागरूक किया जायगा ।चित्र प्रदर्शनी शहर के जयप्रकाश महिला महाविद्यालय मे लगाई जायगी । बैठक को अपूर्वा किशोर,स्वाति,लभली , आकांक्षा  ने भी सम्बोधित किया ।