समस्तीपुर में विश्व योगा दिवस पर जिला लोजपा ने भगत सिंह पार्क में योग शिविर का किया आयोजन

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू :
समस्तीपुर : जिले मे विश्व योगा दिवस पर जिला लोजपा के द्वारा भगत सिंह पार्क में योगा कार्यक्रम किया गया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिन्हा ने कहा कि योगा एक व्यायाम है।जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, इससे लोगों का समुचित विकास होगा। उन्होने बताया कि आज विश्व योगा दिवस को लोहा मान रहा है। वहीँ भाग दौड़ वाली जिंदगी में योगा हर उम्र मे और हर तबके के लोगो को फायदा हो रहा है। यदि देखा जाए तो हर रोगो का एक औषधि का काम है योगा। वहीँ आज ही नहीं हर दिन, जिस तरह जीवन में खाना जरूरी है, उसी तरह योगा भी जरूरी हैं। साथ ही नीरज भारद्वाज, शिवानंद बंमबंम, नगर अध्यक्ष सह लोजपा मिडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, मधुबाला, रीता, रीना, बन्टी जयसवाल, राजेश झा, राजीव, अनीश रीजवान,सरिता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments