दैनिक खोज खबर/पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर विजय चौधरी को भाजपा नेता व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने उनको शुभकामनाएं दी। वुधवार को श्री सिंह ने डिप्टी सीएम को बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर और मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर बधाई और शुभकामनायें दी । इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा की यह हमलोगों के लिए ख़ुशी की बात है कार्यकर्त्ता से जुड़े लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे है, इनका कार्यकाल पहले से ही सराहनीय रहा है, चाहे जल संसाधन विभाग हो या वित्त विभाग जो जिम्मेदारी मिली, उसी अच्छे से निर्वहन किये है। इनके कार्य की चर्चा हमेशा प्रदेश मे होती है। इनका आगे का भी सेवा काल बिहार के विकास में सहायक सिद्ध होगा।