बिहार जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सारण, 24 नवंबर से होगा प्रतियोगिता का आयोजन

दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण वासियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार जूनियर कबड्डी प्रतोयोगिता की मेजबानी सारण करेगा।
सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में सरायबक्स स्थित सेंट जोसफ विद्यालय के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक देव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार जूनियर कबड्डी प्रतोयोगिता का आयोजन 24 नवंबर से 26 नवंबर तक संत जलेश्वर एकेडमी के प्रांगण में किया जाएगा।

इस कब्बडी प्रतोयोगिता को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया है।
सारण जिला कब्बडी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी सारण को दी गयी है। इस प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वही संयुक्त सचिव पंकज कश्यप ने कहा की इस प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों व आनेवाले अतिथियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
इस बैठक में सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सभापति बैठा, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, सुशील कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, कौशलेंद्र कुमार, हेमन्त कुमार सिंह, रवि सिंह, विपिन मिश्रा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments