
श्रीनाथ बाला जी वार्षिक महोत्सव महायज्ञ के चौथे दिन निकला नगर भ्रमण यात्रा
तरैया।16.03.2019
प्रखण्ड के भटगाई गाँव में श्रीनाथ बाला वार्षिक महोत्सव महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को नगर भ्रमण यात्रा निकाला गया।नगर भ्रमण यात्रा में भगवान को पालकी पर बैठाकर पूरे गाँव मे घुमाया गया।यज्ञ के संचालक श्रीनाथ उर्फ सिपाही सिंह ने बताया कि बाला जी मंदिर का निर्माण वर्ष 2011 में हुआ था तब से प्रत्येक वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है।पाँच दिवसीय महायज्ञ में रामलीला का आयोजन शनिवार को हो रहा है।जबकी रविवार को दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।




Recent Comments