मढ़ौरा, सारण (बिहार) ।

थाना क्षेत्र के टेहटी में करंट लगने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी । महिला टेहटी निवासी श्री भगवान राय की पत्नी तेतरी देवी बतायी गयी है । तेतरी देवी को परिजन आनन फानन में रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौतवहो गयी । मिली जानकारी के अनुसार तेतरी देवी घर के पीछे चापाकल पर स्नान के बाद अपने घर वापस लौट रही थी । इसी दौरान घर में आये सर्विस वायर से लगे लोहे के पाइप में प्रवाहीत हो रहे करंट के प्रभाव में आ गयी । करंट लगने के बाद तेतरी देवी मुच्छित हो गयी । परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी । धटना की सुचना परिजनों ने स्थानीय थाना व बिजली विभाग को दी है ।