जीरादेई में शराब के साथ दो गिरफ्तार
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई मोड़ से रविवार को 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक मुफस्सिल थाने के जियाय गांव का संदीप यादव व कलिंजरा गांव का विकास कुमार है। दोनों युवकों की बाइक भी जब्त कर ली गई है।