डुमरी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका बनी मधुमाला

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारन):

प्रखंड के डुमरी पंचायत के वार्ड 14 के मध्य विद्यालय डुमरी के प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें वार्ड सदस्या सह उपमुखिया अनिता देवी एवं प्रवेक्षिका लवली कुमारी ने संयुक्त रूप से अखिलेश सिंह की पुत्रवधु मधुमाला कुमारी को सेविका का नियुक्ति पत्र दिया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु, सुरेश सिंह,मनोज सिंह,शशिभूषण सिंह,प्राण सिंह,शत्रुध्न सिंह,ब्रिज सिंह,नीरज सिंह,नितेश कुमार,नवीन सिंह,भूतनाथ सिंह सहितअन्य मौजूद थे।वही पचभिण्डा पंचायत के वार्ड 05 में प्राथमिक विद्यालय देवरिया के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें वार्ड सदस्य धनपतिया देवी एवं प्रवेक्षिका पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से सहायिका पूनम देवी को नियुक्ति पत्र दिया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो.आजाद सहित अन्य मौजूद थे।