सारण :शाहिद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने को लेकर हुआ बैठक
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया:28.01.2018
आगामी 11फरवरी को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने को लेकर तरैया टी.एन सिंह कुशवाहा मार्केट में पिछड़ा-अतिपिछड़ा और दलित समाज की एक बैठक युवा जदयू प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें जदयू अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन शक्ति को जागृत करने के लिए जयंती मनयी जाती है।जयंती के माध्यम से महापुरुषों के त्याग एवम बलिदान को याद किया जाता है।बैठक में शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया।तथा आगामी 11 फरवरी को प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज में जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।जिसमें पाँच हजार से अधिक लोगो को जुटाने का निर्णय लिया गया।संतोष कुमार महतो ने बताया कि उक्त सम्मेलन में बिहार सरकार के कई मंत्री तथा विधायक भी शामिल होंगे।बैठक में डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह, राखी कुशवाहा,वीरेंद्र सिंह,ज्वाला प्रसाद,राजकुमार कुशवाहा,आभा रानी,चंद्र प्रकाश,मुकेश अभिनंदन,गुड्डू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments