सीवान : पूर्व बीडीसी सदस्य से से दो हजार रुपये छीने
 दारौंदा (सिवान) : 
बाल बंगरा पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्य बसंती देवी से दो लोगों ने गली गलौज कर दो हजार छीन लिए। उन्होंने दारौंदा इस बाबत गांव के ही जलील मियां और अनिल प्रसाद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वे दारौंदा से घर लौट रही थीं। जलील के घर के समीप पहुची तो वहां तीन चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे। मुझे पंहुचते  ही जलील मियां और अनिल प्रसाद मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान अनिल प्रसाद ने मुझसे दो हजार रुपये छीन लिए। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।