Θ बेतिया – लौरिया:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 10-01-2018 बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया द्वारा बागड़ कुवर कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सौ छात्राओं ने भाग लिया। नगर संयोजक सुशील मिश्रा ने बताया कि इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूल स्तर के छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने एवं प्रखंड स्तर पर उनकी सहभागिता दर्ज कराने का काम विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया है। 
वही सहसंयोजक प्रभात पाठक एवं चंदन सैनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के विकास के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम करते रहती है जिससे छात्रों का शैक्षिक विकास होता है वही कोषाध्यक्ष सौरव कुमार शुक्ला ने कहा कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर इस प्रतियोगिता में प्रथम दो छात्राओं को परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा मौके पर विद्यालय के शिक्षक अरविंद यादव संतोष इसके अलावा परिषद के गोविंद गुप्ता संदीप कुमार अंकित गुप्ता विकास जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे॥