बख्तियारपुर थाना में लगने वाले जनता में बढ़ रही भूमि विवाद के मामले
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
शनिवार को बख्तियारपुर थाना में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया।
अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित ने बताया कि कुल सात भूमि विवाद का निष्पादन किया गया हैं। जिसमें कई मामले वर्षो पूर्व से लंबित थें। वही थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने कहा कि भूमि विवाद के अधिक मामले में सिर्फ रगरा होता हैं झगड़ा नही,पंचायत स्तर पर अगर दोनो पक्ष आपस में मिल विवाद को सुलझा ले तो उससे उत्तम कुछ नही होता हैं।
जनता दरबार में एसआई विनोद कुमार,अजित कुमार,झमेली के अलावे अन्य लोग उपस्थित रहें।




Recent Comments