
बिजली की करंट लगने से एक चापाकल मजदूर की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
अमनौर/सारण: बिजली की करंट लगने से एक मजदूर की मौत के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया।
घटना अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर सुल्तान टोला जान की है जहा चापाकल गाड़ने के दौरान सडक किनारे बिजली के तार मे लोहे का पाइप छू जाने से बिजली का करंट दौड़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण भेडिहर टोला निवासी विक्रमा मांझी का 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन मांझी बताया गया है.।घटना की सुचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात मे जूटी है।




Recent Comments