दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

राजकीय रेल पुलिस के उपनिरीक्षक एल पी साव, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, रामायण महतो, रविकेश कुमार ने नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर पूर्वाह्न के 08.52 बजे गाड़ी संख्या 12558 के आगमन पर इंजन के तरफ से दूसरा जनरल बोगी ईसी 03523 में एक बैगनुमा झोला संदिग्ध अवस्था में देखा। जिसकी जाँच की गई, जाँच के दौरान उसमें 16 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की प्रत्येक 375 मिलि. जिसपर प्रति बोतल मूल्य 145रुपये अंकित है। बोगी में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने अपना झोला होना स्वीकार नहीं किया। जिसे मौके पर जप्त कर पोस्ट पर लाया है । उपर्युक्त जप्त 16 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की को अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई के लिए, जप्ती सूची के साथ जीआरपी नरकटियागंज को सुपुर्द किया गया है।