
वर्षो से ट्यूबवेल खराब, गुस्साये किसानों ने किया प्रदर्शन
#दिग्विजयसिंह/डोरीगंज (सारण) : गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा एवं कोठिया गाँव का स्टेट ट्यूबवेल तीन वर्षो से खराब पड़ा हुआ है लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नही है ।
इस संबंध मे ग्रामीणों ने बताया कि दो बर्ष पुर्व ही संवेदक द्वारा पाईप लाइन का काम शुरु किया गया लेकिन आज तक अधुरा पड़ा हुआ है । संवेदक द्वारा ही दो वर्ष पुर्व खराब मोटर को मरम्मत के लिए ले जाया गया लेकिन आज तक मोटर का मरम्मत नही हो सका है ।
ट्युबवेल खराब होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । किसानों को सिचाई के लिए निजी पम्पिंग सेट वालो से महंगी पानी खरिदनी पड़ रही है जिससे किसानों को लागत दोगुनी चुकानी पड़ रही है । मजबुरन किसानों को खेती से पलायन करना पड़ रहा है ।
इस संबंध मे लघु सिचाई विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि मैने स्थल निरिक्षण किया है । इसे चलाने का कार्य मुखिया को दिया जाएगा ।
वही इस संबंध मे गरखा बी डी ओ मो० इमरान ने बताया कि जल्द ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात कर नलकुप चालु कराया जाएगा ।




Recent Comments